60 फीट गहरे कुएं में गिरा गौवंश, कई घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


फर्रुखाबाद/अमृतपुर। मंगलवार तड़के अचानक कुंए में गौवंश  गिरने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गयी। उसको बचाने का रेस्क्यू आपरेशन जारी है। थाना क्षेत्र के ग्राम जेल की मढैयों के निकट महावीर पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी बिजपुरिया के खेत में कुआं खुदा हुआ है। जिसमे जिसमे आवारा गौवंश मंगलवार सुबह गिर गया। जानकारी होनें पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। काफी प्रयास के बाद जब गौवंश नही निकल सका तो पुलिस को सूचना दी गयी। जिसके बाद खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्यय के साथ ही डायल 112 पुलिस व दमकल मौके पर आ गयी। लेकिन खबर लिखे जाने तक गौवंश को निकालने में सफलता नही मिली है। दमकल कर्मी खुद नही घुसे बल्कि कुबेरपुर निवासी वीरभान को रस्सी में बांधकर कुएं में अंदर भेजा लेकिन कामयाबी नही मिली। बीते 3 अप्रैल 2019 को कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रशीदापुर में स्व. नरेश चंद्र की आठ वर्षीय पुत्री सीमा खुले बोरेबेल में गिर गयी थी। जिसको निकलने में पुलिस, सेना और एनडीआरएफ की टीम कई दिनों तक प्रयास करती रही लेकिन उसे निकाला नही जा रहा। आखिर उसकी कब्र बोरबेल में ही बन गयी। इसके बाद आज भी जगह-जगह लोगों नें अपने कुँए खुले छोड़ रखें है। जो आये दिन मौत का कुआं साबित हो रहे हैं। लेकिन अभी तक उनको लेकर कोई कार्यवाही नही हुई। बिजपुरिया के 60 फीट गहरे कुएं में गौवंश गिरना लापरवाही का जीता जागता उदाहरण है। खंड विकास अधिकारी राजेपुर श्रीप्रकाश उपाध्यय नें बताया कि सचिवों को गाँव में भेजकर खुले कुओं को जाँच करायी जायेगी। जिसके कुएं खुले मिलेंगे उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही करायी जायेगी। जिससे भविष्य में किसी घटना की पुनरावृति ना हो।